आज तुझसे एक बात कहना चाहता हूँ ,
अपने प्यार की हर हदों को तोडना चाहता हूँ …
बहुत रातें गुजार ली है तेरी यादों में मैंने ,
आज तेरे आँचल में सो जाना चाहता हूँ ।।
एक तेरी खुशी में,मैं आँसुओ में भी मुस्कुराने को तैयार हूँ ,
एक तेरी मुस्कुराहट में,अपने हर गम भुलाने को तैयार हूँ …
तू बस अपनी जिन्दगी का एक पल मुझ पर मेहरबान कर दे ,
मैं पूरी जिन्दगी तुझ पर कुर्बान करने को तैयार हूँ ।।


No comments:
Post a Comment