Showing posts with label sad. Show all posts
Showing posts with label sad. Show all posts

Friday, 16 January 2015

SAD LOVE



बहुत कोशिश कर चुका हूँ भूलने की तुझको ,
पर मेरे लबों पे तेरा नाम आज तक रहता है …

हर पल अपने होठों पे मुस्कुराहट रखी है मैंने ,
पर तेरे जाने का दर्द आज भी इन आँखों में दिखता है …

जाने कितने ही हसीन चेहरे देख चुका हूँ मैं ,
पर तेरे चेहरे का नूर आज भी इन आँखों में बसता है …

चाहे लाख बार नजर फेर ले तू मुझसे , पर 
मोहब्बत जो इक नजर मे की थी,ये दिल आज तक करता है ।।