Thursday, 28 August 2014

LOVE AND WAR



फैसला जो कुछ भी हो मंजूर होना चाहिये  … 
जंग हो या इश्क़ हो भरपूर होना चाहिये ।। 


भूलना भी है जरुरी याद रखने के लिये … 
पास रहना है तो थोड़ा दूर होना चाहिये ।।  


सिर्फ होठों से ही प्यार का इजहार नहीं होता …
आपकी आँखों में भी प्यार का नूर होना चाहिये ।। 


एक उम्र कट चुकी है मेरी पत्थर तोड़ते तोड़ते … 
अब तो मेरे हाथों में कोहिनूर होना चाहिये ।। 

1 comment: