Monday, 25 August 2014

WO KAHTE HAIN...



वो कहते हैं  … 
आप किसी से मोहब्बत नहीं कर सकते  ,
हम कहते हैं  … 
हमारी तो किसी से दुश्मनी ही नहीं ।। 


वो कहते हैं  … 
आपकी आँखों मैं किसी के लिये भी आँसू नहीं आते  ,
हम कहते हैं  … 
इन आँखों में समन्दर के सिवा कुछ है ही नहीं ।। 


वो कहते हैं  … 
आपका दिल किसी के लिये नहीं धड़कता  ,
हम कहते हैं  … 
ये दिल तो धड़कने के सिवा कुछ जानता ही नहीं ।। 


वो कहते हैं  … 
इस जहाँ में कोई भी आपका नहीं हो सकता  ,
हम कहते हैं  …  
शायद इस जहाँ में कोई खुशनसीब ही नहीं ।। 

No comments:

Post a Comment